नई ऐप-कैब किराए के खिलाफ यात्रियों का विरोध बढ़ा महँगी सेवा से दूरी बनाने लगे लोग
Published on 22 July 2025
नागपुर में हाल ही में लागू हुई नई ऐप-कैब किराया नीति को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस नई प्रणाली के तहत यात्रियों को पहले 3 किलोमीटर के लिए सीधा ₹100 का बेस किराया देना पड़ रहा है और इसके बाद हर किलोमीटर पर ₹25 अतिरिक्त चुकाने पड़ते हैं।कई यात्रियों का कहना है कि यह नया सिस्टम बेहद महँगा और आम लोगों की पहुँच से बाहर है। इसका असर यह हुआ है कि लोग अब ऑटोरिक्शा मेट्रो और लोकल बस जैसे सस्ते विकल्प चुनने लगे हैं। कुछ यात्रियों ने तो सोशल मीडिया पर भी इस बढ़ी हुई कीमत के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की है।ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी अधिक बेस फेयर शहर में नियमित यात्रा करने वालों के लिए अर्थिक बोझ बढ़ा सकती है जिससे ऐप-कैब कंपनियों की सवारी संख्या भी घट सकती है।यात्री संगठन इस फैसले को तुरंत पुनर्विचार करने की माँग कर रहे हैं ताकि शहर में यात्रा करना फिर से सुविधाजनक और सस्ता हो सके।